Tuesday, 9 February 2021

" बिना घूस पेंशन जारी ना करना "

विषय :- " बिना घूस पेंशन जारी ना करना "

संदर्भ :- " कर्मचारी भविष्य निधि संघठन भारत "
भारत दिनांक 09 फरवरी 2021





 

Tuesday, 2 February 2021

Friday, 29 January 2021

" ईमानदार महात्मा गाँधी जी "

विषय :- " ईमानदार महात्मा गाँधी जी "

भारत  दिनांक 30 जनवरी 2021








 

ग्रामीण बैंक स्वाधीनता एवम् प्रतिरक्षा मंच ( GBSEPM ): पेन्शन जारी ना करना

ग्रामीण बैंक स्वाधीनता एवम् प्रतिरक्षा मंच ( GBSEPM ): पेन्शन जारी ना करना


 "विषय :- पेन्शन जारी ना करना  "

दिनांक :- 30 जनवरी 2021



ग्रामीण बैंक स्वाधीनता एवम् प्रतिरक्षा मंच ( GBSEPM ): " दण्ड वापसी प्रक्रिया और ₹- 3,00,000/- की वापसी बाबत "

ग्रामीण बैंक स्वाधीनता एवम् प्रतिरक्षा मंच ( GBSEPM ): विषय :- " दण्ड वापसी प्रक्रिया और ₹- 3,00,000/- की वापसी बाबत "

विषय :- " दण्ड वापसी प्रक्रिया और ₹- 3,00,000/- की वापसी बाबत "
संदर्भ :- GBSEPM | AGUP | 04 | 2021 | HSS दिनांक 04.01.2021

IBBIBBP

Tuesday, 26 January 2021

Monday, 18 January 2021

Wednesday, 6 January 2021

26 वाँ अर्न्तराष्ट्रीय सर्वोच्य ईमानदारी पुरस्कार वितरण समारोह 2021










To,
सम्पादक , प्रेस जगत, भारत व विश्व ---   प्रकाशनार्थ

प्रिय भारत एवं विश्व वासियो,


विषय :- 26 वाँ अर्न्तराष्ट्रीय सर्वोच्य ईमानदारी पुरस्कार वितरण समारोह  2021

26TH INTERNATIONAL THE BEST HONESTY AWARD DISTRIBUTION PROGRAMME-2021 

VINGT SIXIEME  INTERNATIONAL LE MEILLEUR HONNETETE DECERNER : 2021 

चन्दा रहित समाज सेवा

I T B H A 2021

समय-दोपहर 2 बजे 

दिनांक 26 जनवरी 2021

 स्थान : MIG.464 सेक्टर 10 आवास विकास कॉलोनी, सिकन्दरा-आगरा, प.य.ूपी. भारत ( रागेन्द्र स्वरुप स्कूल के बराबर )

E MAIL :- ibbibbp@gmail.com


                                                      : ईमानदारी माँ की आरती : 

जय ईमानदारी माता 

मैया जय ईमानदारी माता 

विश्व जगत की जननी और भाग्य विधाता 

ॐ  जय ईमानदारी माता 

जो मानव, नारी और बच्चा सत्य बचन बोले 

कृपा आपकी पाता देश भक्त कहलाता 

 जय ईमानदारी माता

 पराये धन को प्राणी अपना कभी न माने

 परायी नारी और बालाओं का मान बढ़ावे

 आपकी दया कृपा पाता 

ॐ जय ईमानदारी माता 

मेहनत की कमाई से घर, परिवार चलाता

 जो भी खाता रूखी सूखी आपका भोग लगाता

 प्रसन्न होती माता 

 जय ईमानदारी माता 

नियम कानून और संविधान में ईमानदारी का बासा

 जो ना माने विधि विधान को जेल की हवा खाता 

 जय ईमानदारी माता

ईमानदार बेटा और बेटी विश्व समाज में

कुल परिवार का नाम बढ़ाता

 शाकाहारी भोजन माँ ईमानदारी को प्यारा लगता

 हरी भरी फल सब्जी से जग पावन होता 

ॐ जय ईमानदारी माता

 ईमानदारी राह का जीवन सुख चैन भरा 

प्रेम और परोपकार में जीवन सफल रहता 

 जय ईमानदारी माता 

वीर सपूतों की जननी तुम ईमानदारी माता

 प्राण जाय पर बचन ना जाय सत्य वाणी 

की रक्षक आप ईमानदारी माता 

 जय ईमानदारी माता 

भारत जैसा देश में जन्म आपका जय ईमानदारी माता

 वेद शास्त्र और ज्ञान का भंडार आपकी 

कृपा से मानव समाज पाता

ईमानदारी सदा सहाय 

ॐ जय ईमानदारी माता  जय ईमानदारी माता


कोराना महामारी ने विश्व पटल पर मातम फैलाया

चीनी सामाज्य की गलत सोच ने मानव जीवन खाया

भारत का किसान विश्व पटल पर सर्वोत्तम

कम मूल्य पर फसल बेचता पूँजीपति लाभ कमाता अति उत्तम

सन् 2014 से भारत में अमन चैन बेकावू हो गया 

घटिया और लालच की राजनीति युग शुरू हो गया

 मेरा भारत बने महान सभी को करूँ सलाम प्यारों छः

 ईमानदारी से हक माँगना लोकतंत्र संविधान है प्यारा छः 

पूँजीबाद को भारत बासी ज्यादा पसन्द नही करता रे

 सरकारी करण और रोजगार का चलन पसन्द करता रे

 वोटर का अधिकार पक्का और सच्चा माना रे

 प्रतिव्यक्ति आय का स्तर भारत और अमेरीका भारी अन्तर क्यों रे

 काला धन और काला चेहरा सबके सामने आया रे

 गोरे काले के भेदभाव ने ट्रम्प प्रशासन U.S.A हराया रे

जिस माँ-पिता की सन्तान भ्रष्टाचार, रिश्वत खोर हो गयी

 मृतक समान भ्रष्टाचारी पृथ्वी, भारत माँ विधवा हो गयी

 सामाजिक न्याय की सोच का दमन करने वाला साम्राज्य

 लोकतंत्र में हठ जिद्दी मनमानी करता देश-द्रोही वह सम्राज्य

 अधिकारी नारी, इंजीनियर नारी और पढ़ी लिखी नारी का समाज 

विश्व समाज को रोशन करता ऐसा उत्तम नारी और समाज

 पद शिक्षक उत्तर प्रदेश नर और नारी का चयन हुआ भाई

नारी शिक्षक तबादला 500 KM दूर नर शिक्षक घर के पास तैनात वाह तबादला नीति मेरे भाई 

उत्तर प्रदेश अगर उत्तम है तब गुजरात और छोटे प्रदेश क्यों

 बजट घटाओ बड़े प्रदेश बनाओ भेदभाव मिटाओ भारत बने महान यो 

सांसद निधि और नेताओं को मिलने वाली मोटी रकम हे राम

 हिसाब नही लिया जाता विकास नही दिखाया जाता इतनी मँहगाइ हे राम

 ‘ताजमहल’ की आय गोरखपुर पूरब उत्तर प्रदेश में लुटाई

 आगरा में उच्च न्यायालय की बेंच और बैराज पर रोक लगाई 

26 जनवरी गणतंत्र दिवस भारत में ईमानदारों का सम्मान

 भ्रष्टाचारी आग बबूला ना चाहते ईमानदारों का सम्मान

 आम आदमी पार्टी ने दिल्ली को विश्व में पहचान दिलायी है

 पानी कर, बिजली कर, और गरीबों को दवा फ्री पिलाई है

 भारतीय सैनिक सर्वश्रेष्ठ देश भक्त और रखवाला 

अच्छा भोजन, मनपसन्द भोजन का हक देने वाला ही दिलवाला

 न्याय नाम पर लम्बी तारीखें, अपराध बढ़ोतरी बराबार

 तत्काल न्याय पर उदासीनता बादी मर जाता न्याय ना मिलता बराबर

 50 वर्ग गज भवन पर जलकर, भवन कर बिजली कर ना माफ

 पूँजीपति मण्डली के BANK लोन किये जाते पूरी तरह माफ

 युवा इंजीनियर, बेरोजगार भारत में कितने शर्म की बात

 राम राज का भारत और बेरोजगारों का उत्तर प्रदेश है शर्म और लज्जा की बात


भारत की राष्ट्रीय समस्याये व सुझाव

1. भारत में 100% नर नारी का शिक्षा ज्ञान 10वी पास होना ही चाहिये ताकि भारत अपराध मुक्त हो सके। 

2. राजनेता भारत में चुनाव कितनी आयु सीमा तक संघर्ष कर सकते हैं अधिकतम् आयु सीमा हेतु कानून पास किया जाय, जैसे 60 वर्ष या 65 वर्ष या अधिकतम 70 वर्ष तक? 

3. भारत का संविधान मिश्रित अथर्व्यवस्था पर आधारित है  सन् 2014 के बाद कितने सरकारी उपक्रम भारत में  चालू किये, सार्वजनिक करो ।

4. जो भारत का वासी फार्म हाउस स्वामी है या जो धनी समाज पूँजीपति फार्म हाउस का स्वामी है या सरकारी अफसर फार्म हाउस का स्वामी  है, तत्काल जाँच की जाय और निधारित आय के साथ अधिकतम कृषि योग्य भूमि फार्म हाउस की सीमा तय की जाय।

 5. भ्रष्टाचार पर लगाम लगायी जाय, पूँजीवाद की विस्तारवादी नीति और सोच भारत को गुलाम बना देगी, भारत वासी सावधान रहकर अपने वोट Bank का प्रयोग करें।

 6. नागरिकता का आधार भारत में क्या होना चाहिये आज तक लोकसभा निर्णय नहीं कर पायी है?

 7. भारतीय रेलवे अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है, बेरोजगारी समाप्त करने का उत्तम सरकारी उपक्रम है, अतः निजीकरण की सोच विनाश कारी है।

 8. अगर उत्तर प्रदेश उत्तम और विकासशील है तब इसी तर्ज पर गुजरात का समायोजन राजस्थान, महाराष्ट्र में कर बजट का भार कम करना ही ईमानदारी नीति है, कम राज्यों का निर्माण शुरू करों। 

9. भारतीय सैनिकों को रोजाना मन पसन्द भोजन के चयन का अधिकार होना ही ईमानदारी है। 

10. भारत का आधार कृषि उपजाऊ भूमि और अन्नदाता किसान है जिसका शोषण उत्पीड़न करने वाले राष्ट्रभक्त नहीं कहे जा सकते हैं।

 11. लोक सेवक और सरकारी कार्मिक, अफसर की सेवानिवृत्ति या रिटायरमेंट आयु सीमा 55 वर्ष के बाद ही किया जाय इससे पूर्व नही।

 12. नारी समाज की मजबूती में, दहेज रहित शादी और शादी का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया जाय।

 13. उत्तर प्रदेश बेरोजगारों का गढ़ बन गया है यहाँ इन्जीनियर छात्र, M.B.A. छात्र, पॉलीटेक और तकनीकी ज्ञान प्राप्त बच्चो को 100% रोजगार दिया जाय।

14. आगरा में उच्च न्यायालय की बेंच की स्थापना का विचार राजनेताओं को क्यों चुभ रहा है यहाँ बैराज बनाने में, आई टी० सेन्टर बनाने में संकोच क्यों ?

15. 50 वर्ग गज जमीन पर बने भवन का जलकर बिजली कर भवन कर माफ होना ही चाहिये भारत सरकार सोचे। 

16. प्रतिव्यक्ति आय भारत और अमेरीका का अन्तर कैसे समानता पर रह सकता है, उत्तम सोच बनाईये?

17. न्याय में शीघ्रता और ईमानदारी भारत को स्वर्ग बना सकती है। 

18. घृणा भाव हमेशा ही मानव समाज की जड़ कमजोर करता है। 

19. सड़क दुर्घटना और पीड़ितो को मुआबजा 90 दिन में 50% अनिवार्य रूप से मिल जाय, जिला जज विचार करें। 

20. कोराना काल में सहयोग करने वाले अफसर और कार्मिक धन्यवाद के पात्र हैं सच्चे सपूत है प्यारे।

 21. सांसद निधि, विधायक निधि जैसी लाभकारी पूँजी का हिसाब ना देना ही भ्रष्टाचार है।

 22. मिलाबट, नकल, चोरी, अपहरण पक्का राष्ट्रद्रोह है, फांसी की सजा का प्रावधान होना ही चाहिए।

 23. काला धन, कर चोरी, रिश्वत और झूठा भाषण समाज में देने वाले भारत माँ के हत्यारे माने जाय मेरे प्यारों। 

24. कोराना काल में मास्क लगाना, दूरी बनाना और नियमों का पालन करना ही ईमानदारी है। 

25. दयाभाव से बढ़कर कोई धर्म नहीं है यह परोपकार व देश प्रेम, मजबूत समाज का आधार है मेरे प्यारे। 


भारत की अन्तर्राष्ट्रीय समस्यायें व सुझाव

1. जापान हमारे एशिया क्षेत्र का उत्तम, शान्त प्रिय देश है, तकनीकी प्रधान जापान JAPAN  भारत का परम मित्र भी है।

 2. चीनी साम्राज्य को कोराना बीमारी का जन्म दाता माना गया है और आगामी 5 वर्ष तक चीनी साम्राज्य को अन्तर्राष्ट्रीय सर्वोच्च ईमानदारी पुरस्कार सम्मान नहीं दिया जायेगा। 

3. पाकिस्तान आंतकवादी सरगना देश बन चुका है अतः भारत का भाई होने के साथ-साथ मित्र देश नही रहा। 

4. अमेरीका के नए राष्ट्रपति जी ने भारत वासियों को अपनाया है और भारत को अपनापन का एहसास करा दिया।

 5. अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और विश्व समाज को भारत के निर्दोष किसानों का साथ देना ही चाहिये। 

6. आगरा में अन्तर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का केन्द्र ना बनाने वाले राजनेता ईमानदारी के मित्र नहीं हो सकते, सोचो प्यारो। 

7. हिन्द महासागर, लद्दाख अरुणाचल प्रदेश, काश्मीर भारत के सरताज हैं, चीनी साम्राज्य जो लोकतंत्र का बैरी है, चीनी वासियों का उत्पीड़न बन्द करें, और भारत की भूमि की छीना झपटी तत्काल बन्द करें।

 8. बंगलादेश के वासी अगर भारत में नागरिक बनना चाहते हैं, तब प्रार्थना पत्र व औपचारिकतायें पूर्ण करें और अवैध घुसपैठ तत्काल बन्द करें। 

9. नेपाल भारत का पड़ोसी व मित्र देश है, हमारा नेपाल से कभी विवाद नहीं रहा है, और अन्तर्राष्ट्रीय सर्वोच्च ईमानदारी पुरस्कार का सम्मान भी दिया है। 

10. श्रीलंका और रामेश्वरम् के बीच पानी जहाज सेवा पुराने सेतु के पत्थर हटाकर तत्काल चालू किया जाय। 

11. भारत में पर्यटकों को अनेक पौराणिक स्मारक इतिहास का सबूत मिल जाता है, अतः प्रत्येक पर्यटक की सुरक्षा, सुविधा और सस्ती यात्रा का वादा सरकार करें। 

12. हिन्दी भाषा और प्रेम भारत की सभ्यता में रम गया है, विश्व समाज और UNO हिन्दी भाषा का सम्मान करें। 

13. भारतीय संविधान और 26 जनवरी महान है क्योंकि सभी धर्मों का मान सम्मान भारत वासी करता है। 

14. नारी का सम्मान भारत में माँ, दादी, नानी, चाची, भाभी, बहिन, भतीजी और बुआ जैसे मधुर सम्बन्धों में किया जाता है अतः भारतीय नारी विश्व समाज में सर्वश्रेष्ठ है। 

15. पति-पत्नी यदि ईमानदारी से स्वच्छ ग्रहस्थ जीवन व्यतीत कर रहे हैं तब यह ग्रहस्थ ब्रह्मचारी ग्रहस्थ कहा जाता है।

 16. श्रीराम का मतलब सामाजिक न्याय यही विचार धारा आज भी विश्व समाज में चल रही है।


गत वर्षों के सम्मानित ईमानदार अतिथि - एक नजर में

 1. राष्ट्रपति भारत-रामनाथ कोविंद 

राष्ट्रपति-मिश्र - Abdel Fattah El SISI

2. प्रधानमंत्री-भारत-डॉ. मनमोहन सिंह 

3. राज्यपाल-भारत-उत्तर प्रदेश-श्रीमती आनन्दी बेन पटेल 

4. मुख्यमंत्री -अरविन्द केजरीवाल आप पार्टी दिल्ली 

5. राजनेत्री-श्रीमती प्रियंका वाड्रा-कांग्रेस समिति 

6. चेयरमैन-के. शिवन इसरो भारत

 7. समाजसेवी-भूपेन्द्र सिंह राना-भारतीय मजदूर संघ 

8. एडवोकेट-डॉ. जे. सी. शर्मा-उच्च न्यायालय, भारत

9. संगठन-भारतीय हलवाई समाज-भारत 

10. महासचिव-विनोद शर्मा संगठन-IBBIBBP 

11. मेयर-नवीन जैन भाजपा-आगरा नगर निगम 

12. आई.ए.एस.-अदिति चौधरी-पश्चिम बंगाल 

13. संगठन-यूनीसेफ अमरीका-समस्त कार्मिक 

14. कर्नल-विजय सिंह-भारतीय सैना 

15. ग्रहणी-नीलम शर्मा-आगरा 

16. समाजसेवी-महेशचन्द जी-आगरा


गत वर्षों के मचांसीन ईमानदार अतिथि - एक नजर मे

1. मंत्री-रामबाबू हरित-उत्तर प्रदेश 

2. विधायक-गुटियारीलाल दुर्वेश-उत्तर प्रदेश 

3. विधायक-अनुराग शुक्ला-उत्तर प्रदेश 

4. डाईरेक्टर-सुरेन्द्र मोहन दीक्षित-पशु विभाग 

5. पुलिस DGP-रमेशचन्द दीक्षित-भारत 

6. कमिश्नर आयकर-बी.आर. कौशिक-भारत 

7. कमिश्नर कस्टम-यशोवर्धन पाठक-भारत 

8. वैज्ञानिक-धर्म सिंह-भारत

9. सभासद-भगवती देवी जादौन-आगरा 

10. खिलाड़ी-हरदीप सिंह हीरा-भारत भारोत्तोलक 

11. ब्लॉक प्रमुख-उर्मिला देवी-आगरा 

12. डॉक्टर-अरुण चतुर्वेदी-रूपरानी केन्द्र-आगरा 

13. समाजसेवी-गुरुमीत सिंह उप्पल-सिख समाज भारत 

14. जनरल मैनेजर-सतीशचन्द जैसवाल-भेल भारत 

15. पत्रकार-नरेश पारस-भारत 

16. न्यायाधीश-मंजू पवार बाल कारागार-उत्तर प्रदेश 


बाल सम्मान एक नजर में 

भारत-विकास, नेहा, ईशान, प्रज्ञा, तमन्ना, अनु, तनेष, अभिषेक, प्रतिज्ञा, प्रियांशु, मनेन्द्र, खुशबू, आदित्य, साक्षी, पार्थ, विवेक, अभिज्ञा, आयुष, लकी, वरुण, भावना आयूषी


आपके सेवक

 1. संस्थापक, संचालक व अध्यक्ष - हरीशंकर शर्मा 

2. उपाध्यक्ष - आशा शर्मा 

3. महासचिव - विनोद शर्मा 

4. संगठन सचिव - सुरेश चन्द 

5. वित्त सचिव - प्रतीक

6. कार्यालय सचिव - सत्यनारायन मिश्रा 

7. सलाहकार सचिव - यादराम जी 

8. ऑडिट सचिव - महेन्द्र अरोड़ा 

9. मार्गदर्शन सचिव - राकेश शर्मा 

10. प्रचार सचिव - रामबाबू 

11. प्रोग्राम सचिव - पदमा जैन


सधन्यवाद! आप सभी सादर आमन्त्रित है।

 दिनाकं 26 जनवरी 2021, दोपहर 2 बजे

कोराना हराना है


स्थान : MIG.464 सेक्टर 10 आवास विकास कॉलोनी, सिकन्दरा-आगरा, प.य.ूपी. भारत ( रागेन्द्र स्वरुप स्कूल के बराबर )


सधन्यवाद निवेदक

समस्त सदस्य व पदाधिकारी IBBIBBP परिषद 

जय ईमानदारी माँ