स्ठापित : 26 जनवरी 1996 , +AIM+ FIGHT AGAINST CORRUPTION ; Director & President : H.S.SHARMA , INDIA , चन्दा रहित समाज सेवा , 'विशुद्ध ईमानदारी संगठन' -- भारत एवं विश्व
Wednesday, 31 January 2018
Tuesday, 30 January 2018
Sunday, 7 January 2018
23वाँ अन्तर्राष्ट्रीय सर्वोच्य ईमानदारी पुरस्कार वितरण समारोह 2018
प्रिय भारत एवं विश्व वासियों,
23वाँ अन्तर्राष्ट्रीय सर्वोच्य ईमानदारी पुरस्कार वितरण समारोह 2018
23RD INTERNATIONAL THE BEST HONESTY DISTRIBUTION AWARD 2018
VINGT TROISIEME INTERNATIONAL – LE MEILLEUR HONNETETE DECERNER DISTRIBUTIN PROGRAMME-2018
समय- दोपहर 2 बजे दिनांक- 26 जनवरी 2018
स्थान:- MIG-464 सेक्टर10(रागेन्द्र स्वरुप स्कूल के बराबर) आवास विकास कॉलोनी, सिकन्दरा-आगरा, यू.पी. , भारत
------------------------------------------------------------
“ ईमानदारी चलन ही प्रगति व सफलता की सच्ची कुंजी है भ्रष्टाचारी सोच ही पतन व विनाश का रास्ता है “
ईमानदारी की किरणों ने भारत व संसार को चमकाया
सत्य और चरित्र ने विश्व समाज को मजबूत बनाया
ईश्ववर एक धर्म अनेक फिर भी प्यारी लगती ईमानदारी
नर, नारी, बच्चा, बूढ़ा सामाजिक रीति निभाता संग ईमानदारी
धन से बढ़कर धर्म माना,धर्म से बढ़कर माना गुरु
गरु से बढ़कर माता-पिता माना, इनसे बढ़कर माना प्रभु
ईमानदारों को हर पल चिन्ता, संसार को स्वर्ग व भारत को सर्वश्रेष्ठ बनाने की है
देश-द्रोहियों को हर पल चिन्ता, संसार को नरक व भारत को खंड़ित करने की है
देश-द्रोहियों को हर पल चिन्ता, संसार को नरक व भारत को खंड़ित करने की है
बिना परिश्रम पगार पाना, बिना परिश्रम भोजन पाना
यही सोच रखने वाला समाज, सबसे बड़ा दुश्मन जाना
समय से काम करना, सत्य वचन का धनी समाज
ईमानदारी और स्वच्छ सोच रखने वाला ही धनी समाज
संस्कारों का शाकाहारी और होना समाजिक न्याय में अब्बल
देश-प्रेम भरपूर, कर-दाता की सूची में पाता नम्बर अब्बल
बढ़ी मुश्किल से पायी है, भारत में आजादी
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 2018 तिरंगा लहरायी
वीर वही जो समाज व देश की ईमानदारी से काम करे
कोई भी काम छोटा नही, मन की सोच मजबूत रखे
ईमानदार पड़ोसी, खतरा नहीं रहेगा जीवन सुखद रहेगा
लालच का चक्कर खतरा ही खतरा जीवन दुखद रहेगा
दया का पात्र अपंग, नर और नारी माना जाता भाई
चन्दा, भीख, दान मांगने वाला स्वस्थ नर-नारी अभागा माना जाता भाई
अंगूठा छाप नर और नारी का समाज जंगल की तरह
पढ़ा लिखा नर और नारी का समाज राजा की तरह
भगवान का भक्त, मठाधीश, पादरी, फकीर, गुरुद्वारा हैड
चन्दा और दान प्राप्त का हिसाब देकर बन जाता ईमान डैड
बाल-गोपाल और स्कूल कॉलेज का शिक्षा वातावरण
प्रेम-प्रसंग का स्थान बन गया नमक हराम वातावरण
सरकारी अनुदान,आरक्षण सरकारी नौकरियों में देना है अपंग असहाय समाज को रे
मानव-नारी राम रुप है फिर जातिवाद पर आरक्षण ना ना भारत समाज रे
देश-प्रेम से बढ़कर संसार में कोई भी प्रेम नहीं
बेरोजगारी से बढ़कर भारत में कोई दर्द नहीं
पूरा समय खराब कर रही यात्रा में भारतीय रेलवे
कारण मालगाड़ी स्टेशन व पटरी अलग नहीं बनाया भारतीय रेलवे
कारण मालगाड़ी स्टेशन व पटरी अलग नहीं बनाया भारतीय रेलवे
भ्रष्टाचार का महासंगम दिल्ली, भारत की लोकसभा
राजनिति और वोट-प्रणाली, माकूल नहीं भारत की लोकसभा
प्राइवेट सेक्टर की मनमानी कम मजदूरी, 10 घंटे काम तय
सरकारी सेक्टर स्पष्ट नियम भरपूर मजदूरी 8 घंटे काम तय
संविधान भूल गया राजनीति में सेवा निवृत्ति का समय काल
राजनेता 70 वर्षीय अयोग्य नहीं माना जाता पद पाता तत्काल
न्याय को तरस जाता भारत का पीड़ित दु:खी परिवार जी
न्याय व्यवस्था लचर बन गयी लोक सभा को ना परवाह जी
कर विभाग, आयकर विभाग ईमानदारी दूर भाग गयी रे
काला धन का चलन बन गया लोक सभा चुपचाप बैठी रे
मजबूत किसान, अच्छी आमद फिर भी आयकर नहीं लगाया
एक मजबूर मजदूर की मजदूरी पर आयकर जरुर लगाया
इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रतिवर्ष छात्र-छात्रायें फाँसी चढ़ जाती
HOD का डंडा राज चल रहा न जांच ना सजा मनमानी ना रोकी जाती
शादी का सपना हर जीवन का सच और समाजिक चलन रे
दहेज- प्रथा, बहु हत्या, चलन बनाया भारत समाज कसाई रे
डाक्टर भगवान है या धनवान सोच वाला व्यापारी समाज है रे
मरीज पर तरस नही आता, लूट दर लूट जांच दर जांच चलन बनाया है रे
सराफा बाजार गरीबों का खून जोंक की तरह ब्याज पर ब्याज ऊँची वसूली रे
मुख्यमंत्री भारत वाले जिम्मेदारी से बच रहे हाय ब्याज रे
50% सरकारी आरक्षण सरकारी नौकरियों में कम मानती गुजराती सोच रे
संविधान नहीं मानता 50% से ज्यादा आरक्षण जाति नाम पर रे
पीने का पानी बिक रहा भारत में विशाल भण्डार पानी का रे
राजनीति की घटिया सोच, भारत में पीने का पानी बिकवाया रे
नोट बन्दी योजना में ईमानदारी को स्थान नहीं मिल पाया रे
भ्रष्टाचारी बच गये गरीब जनता खूब पिस गयी रे
राम भारत के महाराजा, राम दरबार अयोध्या
श्री कृष्ण जन्म भूमि मथुरा हिन्दू मुस्लिम एकता रे
बाबर भी भारत का राजा मान रखा राम दरबार अयोध्या
आदर्श परिवार की परिभाषा पति+पत्नी+2 बच्चे कुल चार
भारत सरकार वरीयता और प्रमाण-पत्र नहीं दे रही इस परिवार
नकल, मिलावट का व्यापार भारत जैसा विशाल बाजार
कृषि प्रधान देश भारत फिर भी खाद्याय मंहगा बाजार
चीन का बना सामान मानो भारत का मिट्टी का कुल्लड़
ना मरम्मत न दुबारा प्रयोग मिट्टी बन गया चीनी उत्पाद रे कुल्लड़
पाकिस्तान और बंगलादेश भारत के सगे भाई है प्यारो
अंग्रेजों की संगत पायी, आतंकी सोच बनायी दुश्मन बन गये हमारे
देश-द्रोह में प्रथम स्थान गद्दारी , गोपनीयता भंग मानो
काफर सोच वाला नर-नारी कभी भारतीय ना मानो
निमन्त्रण पत्र IBBIBBP परिषद आप सभी की सेवा में सज्जनों
आपका आगमन, आपका सम्मान, सर आँखों पर रहेगा सज्जनों ।
भारत की राष्ट्रीय समस्यायें व सुझाव
1. काला धन भारतीय अर्थ-व्यवस्था को खोकला कर रहा है । कर चोरी रोकी जाय , ईमानदारी प्रशासन की अति आवश्यकता है भारत सरकार विचार करे ।
2. बैंको की ब्याज दरों में लगातार घटोतरी और मंहगाई की मार बेचारा पेंन्शनर व फण्ड धारी आहत हो रहा है ।
3. आधार कार्ड को अनिवार्य नहीं करना चाहिये क्योंकी विकलांगों व स्पष्ट हस्तरेखा न पाने वाले इसके बाहर ही रहे जायेंगे ।
4. आयकर सीमा बढ़ायी जाय जैसे चार लाख तक कोई भी कर नहीं लगाना चाहिये और निवेश सीमा ₹ 250,000/- तक की जानी चाहिए ।
5. ₹- 5,00,000/- पाँच लाख की निकसी तक पैन कार्ड की माँग नही की जानी चाहिये ।
6. ₹ एक लाख से ज्यादा उपचार खर्च तक पर आयकर रियायत दर देनी चाहिये, कोई भी कर इसे कुल आय में से घटाकर आयकर गणना की जानी चाहिये ।
7. भारतीय किसान जो 5 एकड़ कृषि भूमि का मालिक है , उसे प्रतिवर्ष आयकर रिर्टन भरना है अनिवार्य किया जाये ।
8. कृषि ऋण माफी जैसी घटिया चुनावी घोषणा पर प्रतिबन्ध लगाना चाहिये ताकि भारत के बेरोजगार नर-नारी इस राशी का लाभ रोजगार में पा सके।
9. सांसद निधि, विधायक निधि पर रोक लगायी जाये, ताकि विदेशी बैंक कर्ज और ब्याज चुकाया जा सके ।
10. सरकारी नौकरियों में आरक्षण 50% से ज्यादा नहीं हो, केन्द्र सरकार जनरल कोटा 50% पूर्णत: सुरक्षित रखे, विशेष ध्यान दिया जाये।
11. संघ लोक सेवा आयोग समान रुप से IAS भर्ती परीक्षा और N.D.A भर्ती परीक्षा में आरक्षण कोटा एक समान रखकर संविधान का पालन करें।
12. ईमानदार अधिकारी, कर्मचारी सरकारी सेवा में 65 वर्ष आयु सीमा तक रखे जायें, भारत सरकार निर्णय लें।
13. विश्व की भ्रष्टतम रेल भारतीय रेलवे है , लचर,बैलगाड़ी चाल, समय की बर्बादी, असुरक्षा भरपूर है। अत: कम ट्रेन,कम समय, ज्यादा दूरी, सुरक्षा का ध्यान रखा जाये।
14. मालगाड़ी स्टेशन, मालगाड़ी पटरी अलग बनायी जाये।
15. सर्वोच्च न्यायालयों की बैंच चेन्नई, मुम्बई, कोलकाता में दिसम्बर 2018 तक खोली जाये।
16. उच्च न्यायालयों की 4 बैंच प्रति प्रदेश भारत में खोली जाये।
17. गुजराती सोच केवल सरकारी अनुदान पर काम कर रही है। आज तक कोई भूत शिलान्यास बेकारी हटाने और मजबूत उद्योग भारत में नहीं किया।
18. प्राईवेट सेक्टर काम के घंटे 8 प्रतिदिन सुनिश्चित करें, 12 घंटे का काम कराने पर शासन से अनुमति प्राप्त करे।
19. भारत में पीने का पानी स्वच्छ,सभी जगह गाँव,शहर,कस्बों में उपलब्ध कराया जाये और पानी की बिक्री पर तत्काल रोक लगायी जाये।
20. मोबाइल कम्पनी और लूट पर कड़ा नियन्त्रण रखा जाये, सरकारी मोबाइल कम्पनी खोली जायें।
21. बसों का किराया रेल किराये में समानता रखी जाये।
22. बिजली का हक सभी भारतीयों का है इसे सस्ता रखा जाये।
23. बेरोजगारों के साथ जातीय भेद-भाव समाप्त किया जाये।
24. कृषि उपजाऊ भूमि का इंच दर इंच प्रयोग किया जाये और खाली भूमि का आवंटन किया जाये।
25. न्यायालय द्वारा अपराध सिद्ध होने से पूर्व किसी भी नर-नारी के साथ उत्पीड़न नहीं हो गृहमंत्री विशेष ध्यान दें।
26. आदर्श परिवार संख्या 4 पति+पत्नी+2 बच्चों को भारत सरकार प्रमाण-पत्र जारी करे ताकि वह सभी योजनाऔं में प्रथम स्थान पा सकें।
27. अंगूठा छाप मतदाताओं को शिक्षित किया जाये और तभी वोट डालने का अधिकार दिया जाये लोकसभा सोचे।
28. दिल्ली मेट्रो में 2 स्टेशनों के बीच किराया ₹10/-रखा जाये और अन्तिम स्टेशन तक अधिकतम किराया ₹50/-से ज्यादा नहीं होना चाहिये।
29. अखिल भारतीय मैडीकल संस्थान दिल्ली आने वाले मरीजों को लम्बा इन्तजार करवाता है जाँच,तारीखें लम्बी दी जाती हैं, सरकार गंभीरता से विचार करे।
30. मध्यप्रदेश में व्यापम घोटाला माफिया राज पर राष्ट्रपति दरबार को चुप नहीं रहना चाहिये, दोषियों को तत्काल सजा देनी चाहिये।
31. मथुरा कृष्ण दरबार और मस्जिद दरबार को विश्व की मिसाल बनानी चाहिए यह हिन्दू+मुस्लिम एकता का सच्चा प्रमाण मौजूद है।
32. भारत में किसी भी बाद की न्याय सीमा 6 साल से ज्यादा किसी भी न्यायालय में लम्बित नहीं होनी चाहिये,न्यायाधीश जिम्मेदार बनाया जाये।
33. नारी की हत्या को राष्ट्रद्रोह माना जाये और 12 माह में निश्चित सजा दी जाये,मुख्यमंत्री भारत सोचें।
34. कर चोरी राष्ट्र-द्रोह माना जाये और 12 माह में निश्चित कार्यवाही की जाये।
35. मजदूर वर्ग काम का समय 8 घंटे के दौरान बीड़ी पीना,मौबाइल प्रयोग , मौज मस्ती,चाय पान आदि न करें,वह भोजन अवकाश में ही समय बर्बाद करे, ध्यान रखे।
36. व्यापारी वर्ग बाजार को ईमानदार बनाये ,कालाबाजारी, मिलावट, बासी भोजन सड़ा अचार, महंगी भोजन थाली नहीं और मानवता का मान समझें।
37. पुलिस की वर्दी भारत की ईमानदारी की प्रथम मिसाल है ध्यान रखा जाये।
38. नकल कराने वाला शिक्षक + प्रधानाचार्य को कड़ी सजा 10 वर्ष कारावास के लिये तैयार हो जाये, सरकार कार्यवाही करे।
39. अश्लील गाने,गन्दे गाने,नारी के कम कपड़े,फिल्म जगत नाटक पर निर्देशक बेशर्म ना बने।
40. आगरा ताजमहल , चार महादेव मन्दिर, सूरकुटी,परसराम जन्म स्थली पर फिर भी बेरोजगारी और भुखमरी, भारत सरकार ध्यान दे।
भारत की अन्तर्राष्ट्रीय समस्यायें व सुझाव
1. UNO अमरीका की एशिया पतन नीति के कारण भारत को स्थायी सदस्य का दर्जा नहीं दिया और हिन्दी भाषा को भी बाहर ही रखा।
2. वीटो पावर का फार्मूला जनशक्ति के वोटों के आधार पर होनी चाहिये नाकि मनमानी वीटो पावर।
3. रूस जैसे विशाल देश को टुकड़े बना डाला गया, कौन है शक्तिशाली ?
4. चीन में माफिया राज व डंडाराज चल रहा है जनता लोकतंत्र को तरस रही है, एमनेष्टी इण्टरनेशनल विश्व मानवाधिकार आयोग और UNOअमरीका चुप बैठे हैं, चीन की जनता आहत है।
5. उत्तर कोरिया की मूछों का ताब देखते बनता है शक्ति का भण्डार भर लिया है, UNO चुप है।
6. आतंकवाद से अमरीका भयभीत है कई बार शिकार बन चुका है।
7. पाकिस्तान पर सवारी करने वाला अमरीका आज आतंकवाद के खिलाफ भारत की तरह आवाज से आवाज मिला रहा है।
8. भारतीयों को अमरीका बाहर निकाल रहा है, जैसे-भारतीय नौकरपेशा वर्ग, आतंकवादी हो, हत्यायें की जा रही हैं, कितनी गन्दी सोच हे राम।
9. जापान की गर्मी भारत का काश्मीर ठंडा यह प्राकृतिक व कर्म-भाग्य की बात है।
10. काला धन और विदेशी डंडा भारत दबंग नहीं है, वरना काला धन वापस आ ही जाता।
11. विश्व स्तरीय यूनीवर्सिटियाँ आज भी छात्रौं का भविष्य उज्जवल बना रही हैं, वही भारत में छात्रों का भविष्य खिलवाड़ बन गया है।जैसे- एम टेक में 3 छात्रों का प्रवेश और तीनों फेल हैं।
12. पेरिस की सड़क व अमरीका का पीने का पानी भारत की पगडंडी और कुँए का पानी, राजनेतओं की सोच व अमीरी + गरीबी चलन भ्रष्टाचार और ईमानदारी का प्रभाव है।
13. ओलम्पिक खेल स्पष्ट दर्शा रहा है कि भारत का खान-पान दूषित है जहाँ खिलाड़ी हांफ जाता है, अमरीका और चीन डलिया भर सोना + चाँदी मेडिल भर ले जाते हैं।
14. भारत में औषधियों की फसल पैदा की जाती है, अमरीका और विश्व उपचार व दवा बनाता है, यानी भारत में शोध प्रणाली शून्य रखी गयी है।
15. डालर मजबूत रुपया कमजोर का मुख्य कारण है, आयात + निर्यात का कमजोर होना, भारतीय उत्पाद विश्व बाजार के यौग्य नहीं है।
16. विदेशी पर्यटको के साथ भारत में गन्दा व्यवहार जैसे लूट, खराब खाना, गुमराह करना, ऊँचा किराया वसूलना आदि जाम में समय बर्बाद करना, भारत में सुरक्षा पूर्ण नहीं है।
17. आगरा का ताजमहल यमुना नदी के किनारे बना है जहाँ का पानी सड़ा,बदबूदार और पीने योग्य नहीं है, आगरा गन्दा शहर है, यही विचारधारा विदेशी पर्यटकों को आगरा से बाहर दिल्ली में स्टे कराया जाता है और भारत दर्शन व लम्बा समय व्यतीत करने में बाधक बन रही है।
18. आगरावासी विदेशी भाषा अंग्रेजी, फ्रेंच, जापानी, इटालियन, चाइनी आदि का प्रयोग खूब करें ताकि विदेशी पर्यटक अपनापन महसूस कर सके ज्यादा दिन ठहर सके।
19. आगरा में अन्तर्राष्ट्रीय हवाई सेवा आज तक नहीं शुरू हो पाई है कारण राजनैतिक मंद सोच है।
20. आगरा में हाईकोर्ट नहीं है परिणामतः विदेशी पर्यटको को अपनी सुरक्षा पर पूर्ण विश्वास नहीं है, भारतीय लोक सभा चुप है।
21. आगरा नेट आई.टी. शहर नही है परिणामतः विदेशी पर्यटक पूरा लाभ नहीं ले पाता चला जाता है, मुख्यमंत्री सोचे।
22. आगरा में विशाल जल क्रिड़ा व चिड़ियाघर का अभाव है, विदेशी पर्यटकों के बच्चे आगरा में खुश नहीं रह पाते है, मनोरंजन शून्य है आगरा।
गत वर्षों के सम्मानित ईमानदार अतिथि- एक नजर में
1. राष्ट्रपति- भारत- प्रणव मुखर्जी
राष्ट्रपति- अमरीका- Donald Trump
राष्ट्रपति- रूस-ब्लदिमीर पुतिन
राष्ट्रपति-नाईजीरिया- Good Luck Jona Thana
2. चीनी तिब्बत-क्रान्तिकारी-दलाईलामा –चीन
3. संगठन विश्व- एमनेब्टी इण्टरनेशनल-विश्व
- यूनीसेफ-विश्व
- -इण्टरपोल-विश्व
- जापान रेलवे – विश्व
- बी.बी.सी लन्दन- विश्व
4. अध्यक्ष- राहुल गाँधी-काँग्रेस भारत
5. राज्यपाल-अरुणाचल प्रदेश- भारत
6. मुख्यमंत्री-अरविन्द केजरीवाल(आप) दिल्ली
- मनोहरलाल खट्टर(भाजपा), हरियाणा
- ममता बनर्जी(तृणमूल काँग्रेस),कोलकाता
- Ex-अखिलेश यादव(सपा),उत्तर प्रदेश
7. मेयर- नवीन जैन साहब(भाजपा),आगरा,नगर निगम
8. सभासद-भगवती देवी जादौन,आगरा
- प्रकाशचन्द्र अग्रवाल(काँग्रेस),आगरा
9. आई.ए.एस-अदिति चौधरी भारत
10. प्रधान वैज्ञानिक- डॉ. धर्म सिंह,भारत
11. डाक्टर-गुरुदीप सिंह,गेटवैल
12. डॉ. एम.एस.कुशवाह,गोल्ड मेडिल
13. संस्थान- यूनीवर्सिटी ग्राण्ट कमीशन,आई.आई,टी.मुम्बई,भारत
14. खिलाड़ी-सचिन तेन्दुलकर , कर्णम मल्लेश्वरी भारत
15. निदेशक-डॉ. रामजीलाल(स्वास्थय विभाग),उत्तर प्रदेश
16. विधायक- अनुराग शुक्ला, गुटियारीलाल दुर्वेश(बसपा) उ.प्र.
17. समाजसेवी-अन्ना हजारे, भारत
गत वर्षों के मंचासीन ईमानदार अतिथि- एक नजर में
1. सांसद- स्व भगवान शंकर रावत, (भाजपा) भारत
2. मंत्री(स्वास्थ) यू.पी.-रामबाबू हरित(भजपा),उत्तर प्रदेश
3. कर्नल-विजय सिंह- भारतीय सेना
4. पुलिस-डी.जी.पी.- रमेश चन्द्र दीक्षित
5. पत्रकार- नरेश पारस-युवा प्रतिभा
6. डाक्टर- अरुण चतुर्वेदी, रूपरानी केन्द्र
7. चार्टर्ड लेखाकार-विष्णु बाबू अग्रवाल,भारत
8. कमिश्नर- एम.बी.दुबे, व्यापार कर,भारत
कमिश्नर- यशोवर्धन पाठक, कष्टम, भारत
कमिश्नर- बी.आर.कौशिक,आयकर,भारत
कमिश्नर- बी.मीणा साहब, भविष्य निधि,भारत
9. निदेशक- सोनपाल शर्मा, पशु पालन,भारत
10. विभागाध्यक्ष- मधुरिमा शर्मा, सेन्ट जान्स कॉलेज, आगरा
11. प्रधानाचार्या-श्रीराम शर्मा, खेरागढ़,अयेला इण्टर कॉलेज
12. राजनायक- स्वत्र आर.पी.गौड़, भारत
13. मजिस्ट्रेट- मंजू पवार, बाल सुधार , यू.पी.
14. कविवर- जगदीश सिंह जिद्दी, आगरा
15. व्यवसायी- रामदुलारे शर्मा,कैमिस्ट,यूपी.
16. समाजसेवी- सत्यनारायण मिश्रा , स्नेह दुबे, रामबाबू शर्मा, शरद कुमार जैन, विनोद कुमार बंसल, प्रकाश चन्द्र कपूर, आर.एल.शर्मा(यू.पी.)
17. गृहणी- नीलम शर्मा, आश्या बेगम
18. शिक्षक- अब्दुल अजीज, राजकीय इण्टर कॉलेज, यू.पी.
19. डाक्टर- लीना चौहान, यू.पी.
बाल-सम्मान एक नजर में....
1. भारत , 2. खुशबू , 3. अंश मिश्रा, 4. विकास राजोरिया, 5.अंशिका, 6.लबन्या, 7. देबल, 8.फेंजल, 9. ईशान, 10. श्रेवल, 11. पौडवाल, 12. सीमा, 13. लता, 14. हेमा, 15. मंशा, 16. यमन, 17.यश, 18. कीर्ति, 19. बन्दू, 20. विनय, 21. विवेक
आपके सेवक
1. संस्थापक, संचालक व अध्यक्ष- हरीशंकर शर्मा
2. उपाध्यक्ष – रमेशचन्द्र शर्मा
3. सह- उपाध्यक्ष – अरविन्द्र शर्मा
4. महासचिव- विनोद शर्मा
5. वित्त सचिव- आशा पाठक
6. कार्यालय सचिव- वन्दना कुलश्रेष्ठ
7. अनुशासन सचिव- यादराम जी
8. प्रचार सचिव- सुरेशचन्द्र
- महेन्द्र अरोड़ा
- ड़ॉ पवन दीक्षित
- राकेश शर्मा
सधन्यवाद ! आप सभी सादर आमन्त्रित हैं ।
दिनांक- 26 जनवरी 2018, दोपहर 2 बजे
स्थान :- MIG – 464 सेक्टर-10 आवास-विकास कॉलोनी सिकन्दरा- आगरा यू.पी भारत (रागेन्द्र स्वरुप स्कूल के बराबर )
स्थान- आगरा उत्तर प्रदेश
दिनांक- 01.01.2018
भवदीय सभी IBBIBBP परिषदगण ।
जय ईमानदारी माँ !
http://ibbibbp.blogspot.in/
Subscribe to:
Posts (Atom)